Spread the love

परिवर्तन यात्रा हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा : डॉ गोस्वामी

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) भाजपा बड़शोल मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रघुनाथ दास की अध्यक्षता में जगन्नाथपुर स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में सम्पन्न हुआ। बैठक में 23 सितम्बर को प्रारंभ होने वाले परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने की कार्ययोजना बनाई गई। 23 सितम्बर को चित्रेश्वर धाम में भगवान बाबा चित्रेश्वर का आशीर्वाद लेकर परिवर्तन यात्रा प्रारंभ होगा। 23 सितम्बर को बहरागोड़ा में विशाल परिवर्तन जन सभा का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा परिवर्तन यात्रा के प्रभारी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि हेमन्त सरकार के जनविरोधी नीतिओं से युवा, किसान एवं महिलाएं परेशान हैं। युवाओं को 5 लाख नौकरी देने तथा बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता का वादे को न निभाकर हेमन्त सरकार ने युवाओं को ठगा है। विगत साढ़े 4 वर्षों में राज्य में 7 हजार से अधिक महिलाओं पर अत्याचार एवं अपराध हुए। समूचे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी लचर हो गई। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है । किसान को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। डॉ गोस्वामी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा राज्य में झामुमो सरकार के उखाड़ फेंकने का काम करेगे। बैठक को जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव, पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र, सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला, विभाष दास, श्रीबत्स घोष, रा mखोहरी मुखी, रोहित कुइला, बबलू साव, आशीष महापात्र, प्रवीर भोल, संध्या मंगल, शुक्ला बेरा तथा कमलकांत सिंह ने भी संबोधित किया।

बैठक में असीम सेनापति, रामहरि कांड, कार्तिक पैड़ा, मानिक दास, अमिताभ महापात्र, अमल बेरा, रूपेश सिंह, देव मंडल, पीयूष प्रधान, शिबू संतरा, अर्णव भूईं, उत्तम मुंडा, राजीव भूईं, गुणाधर सीट, शत्रुघन धूलि, लक्ष्मण घोष, सौमित्र सीट, महेंद्र राणा, अंपा हेंब्रम, लिटू आईच, देवब्रत दे, सनत ओझा, गंगाधर माल, बबलू दास, मोतीलाल प्रधान आदि उपस्थित थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

रांची : पूर्व सीएम चंपाई ने धर्मांतरण एवं घुसपैठियों के खिलाफ बिगुल फूंका…