Advertisements
Spread the love

पवन हत्या अभियुक्त हुए चार गिरफ्तार बाईक, चाकू कपड़ा हुआ बरामद…

रुपए पैसे लेकर हुई था विवाद…

रामगढ़

Advertisements

पवन यादव हत्या काण्ड स्थानीय पुलिस खुलासा किया गया। रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक के नेतृत्व में प्रेंस कांफ्रेंस आयोजित किया गया। इसी प्रेंस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों बताया गया। रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक ने कहा कि
रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना कांड संख्या 186/2023 विगत दिनांक 02 अगस्त 2023 धारा 302/ 34 भा0द0वि के उद्भेदन एवं कांड के प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी दल के द्वारा कांड में वैज्ञानिक की विधि से साक्ष्य संग्रह करते हुए। हत्या के काण्ड नामजद दो अभियुक्तों को पकड़ा गया। जिसमें गहनता पूछताछ करते हुए। हत्या के कांड में संलिप्त दो प्राथमिक अभियुक्त को भी पकड़ा गया पकड़ा गया। पकाडये गए निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाईक, मृतक का मोबाइल को बरामद कर जप्त किया गया। पकड़ाये अभियुक्तों एवं मृतक पवन यादव आपस में मित्र हैं। जिनकी बीच बकाया रुपए पैसा को लेकर हुए। विवाद के कारण विगत दिनांक 01 अगस्त 2023 को रात्रिकालीन के समय सुनियोजित योजना के अनुसार जारा टोला स्थित राधा गोविंद स्कूल के पास सुनसान मैदान में मृतक पवन यादव रानीबागी जिला रामगढ़ रहने वाले हैं।

वहीं स्थानीय पता जिला आरा ( बिहार प्रदेश) को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में पवन यादव की मृत्यु हो गई। उक्त संबंध में उनके परिजनों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।

प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद हमास उर्फ मोटा उम्र करीब 21 वर्ष, मोहम्मद आजाद उर्फ सूर्या उम्र करीब 28 वर्ष,अप्राथमिक में अभियुक्त को कौशर जहां उम्र करीब 55 वर्ष अप्रथामिकी अभियुक्त सोनू यादव उम्र करीब 19 वर्ष गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही हत्या कांड में प्रयुक्त खून लगा चाकू,मोहम्मद हमास उर्फ मोटा का खून लगा हुआ कपड़ा,कांड में प्रयुक्त सोनू यादव का बाईक संख्या जेएच 02 एन 7631 मृतक पवन यादव का मोबाइल जप्त किया गया।

छापेमारी दल बल में शामिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ किशोर कुमार रजक, पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार थाना प्रभारी रामगढ़, पु0अ0नि0 सैनिक समद, प्यारे हसन, नवीन कुमार,प्रभात कुमार, सुरेंद्र सिंह कुंटिया, विकास आर्यन,जितेंद्र टूडू, रौशन कुमार,श्याम नंदन सिंह,आरक्षी पंचानवे मिथिलेश यादव अंगरक्षक तथा रामगढ़ थाना अस्त्र दलबल योगदान रहा।