Advertisements
Spread the love

Saraikela राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पीडीजे ने बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक…

सरायकेला Sanjay । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण न्यू दिल्ली एवं झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा आगामी 13 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में बैंक के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने सभी बैंक के अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में वादों के निष्पादन के दिशा में प्रयास करने को कहा ताकि अधिक से अधिक संख्या में आम लोग राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभान्वित हो सके। बैठक में बैंक से संबंधित अधिकारी तथा प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक वाद के निष्पादन के लिए पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद द्वारा बैठक का संचालन किया गया।

Advertisements

You missed