Advertisements
Spread the love

चौड़ा में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के खिलाफ निकली न्याय मार्च…

लोगों ने कहा जब-जब मोदी डरता है, ईडी-ईडी करता है…

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे राज्यव्यापी न्याय मार्च कार्यक्रम के तहत बुधवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा गांव में ईचागढ़ के विधायक सविता महतो के नेतृत्व में न्याय मार्च का शुभारंभ किया गया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार होश में आओ, केंद्र की तानाशाही नही चलेगी, जब-जब मोदी डरता है,ईडी-ईडी करता है, जेल का फटाक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा जैसे कई नारे लगाए।

Advertisements

वहीं न्याय मार्च कार्यक्रम के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार और ईडी के द्वारा गलत तरीक़े से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फंसाने का आरोप लगाया। वहीं इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कहा कि कहा कि झामुमो अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने एक सुनहरे झारखंड का सपना देखा था, लेकिन केंद्र सरकार की एजेंसियों ने हेमंत सोरेन को जेल में डाल कर राज्य के विकास के सपने को चकनाचूर कर दिया। वहीं उन्होंने का जनता सब देख रही हैं,जनता न्याय करना जानती है।

न्याय मार्च कार्यक्रम में झामुमो कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, प्रखंड सचिव नवकिशोर हांसदा, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, चैतन महतो,अंसार अली,युधिष्ठिर माझी,हेमंत सिंह सरदार, निसार अहमद,कृतिवास महतो,अरुण महतो,रामु महतो समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिला एवं पुरुष शामिल थे।