Advertisements
Spread the love

चाण्डिल अनुमण्डल गांगुडीह शिवमंदिर में राहगीरों की सुविधा के लिए पियाउ का श्यामकला भवन के द्वारा शुरूवात किया गया…

चाण्डिल (परमेश्वर साव) बढती गर्मी को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी अनुमंडल के पास स्थित गांगुड़ीह शिव मन्दिर में राहगीरो के लिए पियाऊ का शुरुवात किया गया , जिसका अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर विधिवत् दीप प्रज्वलित कर एस,जे,एम रवि तिवारी, श्री श्याम कला भवन चांडील के अध्यक्ष संजय चौधरी,दुर्गा पूजा समिति कदमड़ीह के अध्यक्ष गणेश वर्मा, एवं मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया,
मौके पर एस,जे,एम रवि तिवारी ने कहा की अनुमंडल कार्यालय स्थित मन्दिर के पास पियाऊ खुलने से राहगीरों, अनुमंडल कार्यालय, एवं कोर्ट-कचहरी आने वाले लोगांे को ठंडा जल मिलेगा जिससे लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी । साथ ही आयोजक मंडली पुण्य के भागी बनेगा ,
संजय चौधरी ने कहा की बढती गर्मी मे राहगीरो को शीतल जल, चना गुड मिलने से बहुत राहत मिलेगी, साथ ही हम सभी को जल का संरक्षण भी करना चाहिए, मौके पर मन्दिर के पुजारी राजेन्द्र पंडा, डा, भरत घटवार, अरुण मुर्मू, शन्ति हलदार, शिव शंकर प्रमाणिक, बिकाश महंती, सहित अन्य उपस्थित थे…

Advertisements

You missed