Advertisements
Spread the love

कांड्रा थाना क्षेत्र में पुलिस का जनहित अभियान, अफीम खेती पर रोक की अपील, गरीबों के बीच कंबल वितरण

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

कांड्रा : पुलिस अधीक्षक सरायकेला के निर्देशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में कांड्रा थाना प्रभारी द्वारा कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर एवं ग्राम कालाझोर में अवैध अफीम एवं पोस्ता (पुस्तक) की खेती नहीं करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान ग्रामीणों को अफीम एवं पोस्ता की अवैध खेती से होने वाले कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और उन्हें वैकल्पिक एवं वैध कृषि कार्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि नशीले पदार्थों की खेती न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य के लिए भी घातक है। वहीं दूसरी ओर, बढ़ती ठंड को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए दोनों गांवों के गरीब, वृद्ध एवं कमजोर वर्ग के लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिया। पुलिस प्रशासन ने आगे भी इस तरह के जागरूकता एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

You missed