
गरीब परिवार को मिला आर्थिक सहयोग…
अर्जुन कुमार नामकुम :

राँची । मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड के बीसा पंचायत बीसा नया टोली निवासी धनीराम पाहन उम्र-72 साल जो काफी दिनों से बीमार से पीड़ित थे और काफी गरीब परिवार से आते थे ।
वहीं दूसरी ओर लुपुंग पंचायत निवासी यशोदा देवी उम्र 70 साल जो काफी समय से बीमार चल रहे थे जिनकी अचानक मृत्यु हो गई दोनों मृतक परिवार काफी गरीब परिवार से आते थे जो गरीबी होने के कारण अपनी बीमारी का इलाज ठीक से नही करा पाए । इसी दौरान मृत्यु की खबर मिलते ही आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सह पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उराँव ने मृतक परिवार से मिलकर उनके पुत्रों को सूखा राशन और आर्थिक सहयोग देखकर पीड़ित परिवार की मद्दत किये ।
इस मौके पर बीसा पंचायत अध्यक्ष योगेंद्र महतो,महिला अध्यक्ष-कर्मी देवी,लुपुंग पंचायत महिला अध्यक्ष शर्मिला देवी,लुपुंग पंचायत अध्यक्ष-कृष्ण कन्हैया साहू,दिलेश्वर बेदिया,मुनी देवी,आशा देवी,शम्भु बड़ाईक, दिलीप पाहन, आदि तमाम लोग उपस्थित रहें ।
Related posts:

