
आदित्यपुर में हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा की तैयारी तेज, 18 मार्च को निकलेगी भव्य यात्रा

रिपोर्ट गाम्हरिया संवाददाता – जगबंधु महतो
आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में रविवार शाम हिंदू नव वर्ष के अवसर पर 18 मार्च को प्रस्तावित भव्य शोभायात्रा की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर यात्रा को सफल और अनुशासित बनाने पर चर्चा की।
हिंदू नववर्ष यात्रा के संरक्षक सह विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास ने कहा कि यह यात्रा समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और एकता का संदेश देती है। उन्होंने सभी से यात्रा को भव्य और अनुशासित बनाने में सहयोग करने की अपील की।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवांग चंद्र मुखी ने सुझाव दिया कि हिंदू नव वर्ष यात्रा को नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचाया जाए, जिससे समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।
वहीं झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भोगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने यात्रा के दौरान नशा मुक्ति अभियान चलाने पर जोर दिया।
बैठक में सिंटू गोराई, रोशन खां, धनंजय स्वर्णकार, मनीष प्रसाद, आर.के. सिन्हा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने मिलकर 18 मार्च को शोभायात्रा को भव्य, शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया।
Related posts:

