Advertisements
Spread the love

सरहुल महापर्व की तैयारी तेज, गेतलसूद में श्रद्धा सरना समिति की अहम बैठक

Advertisements

Arjun  Kumar…..✍️

अनगड़ा (राँची) ।  अनगड़ा प्रखंड के गेतलसूद स्थित बजरंग चौक सरना प्रांगण में श्रद्धा सरना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजय उरांव ने की। बैठक में आगामी झारखंडी महापर्व सरहुल की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नई कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अजय उरांव को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दशरथ मुंडा को सचिव, नीरज मुंडा को कोषाध्यक्ष, बिट्टू उरांव को महासचिव, वीरेंद्र मुंडा को उपाध्यक्ष, रविकिशोर उरांव एवं मोहन उरांव को कार्यकारिणी सदस्य तथा कुलेश्वर मुंडा एवं अभिनव भेंगरा को मीडिया प्रभारी चुना गया। समिति अध्यक्ष अजय उरांव ने बताया कि सरहुल महापर्व को पूरे उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 20 मार्च को रूसा पूजा, 21 मार्च को सरहुल पूजा तथा 22 मार्च को बुकी मैदान से गेतलसूद सरना स्थल तक भव्य सरहुल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन सरहुल मिलन समारोह सह नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा, जिसमें झारखंडी कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगे। बैठक में संरक्षक प्रमुख दीपा उरांव, पूर्व मुखिया गौरीशंकर मुंडा, पूर्व प्रमुख अनीता गाड़ी, पूर्व सैनिक प्रेम उरांव सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन आदिवासी संस्कृति, सरना परंपरा एवं प्रकृति प्रेम की समृद्ध विरासत को सशक्त रूप से प्रदर्शित करेगा तथा क्षेत्र में सामाजिक एकता को बढ़ावा देगा।