Spread the love

प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार गम्हरिया प्रखंड को मिला , सरायकेला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने दिल्ली में ग्रहण किया सम्मान

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड ने देशभर में झारखंड का नाम रोशन करते हुए प्रधानमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 प्राप्त किया है। यह सम्मान आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम श्रेणी में देश के टॉप 5 प्रदर्शनशील प्रखंडों को प्रदान किया गया जिसमें गम्हरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह पुरस्कार सोमवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने गम्हरिया प्रखंड की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया। गौरतलब है कि नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की शुरुआत 7 जनवरी 2023 को की गई थी जिसका उद्देश्य देश के 500 पिछड़े प्रखंडों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत ढाँचा और सुशासन जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित करना है। गम्हरिया प्रखंड ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों, कर्मियों और जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया है और सेवा की गुणवत्ता के साथ-साथ समग्र विकास को निरंतर गति देने की प्रतिबद्धता जताई है। यह पुरस्कार सिर्फ गम्हरिया प्रखंड के लिए नहीं बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए एक गर्व का क्षण है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : भाजपाईयों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक…