Advertisements
Spread the love

राजनगर के गोलों कुटुंग में खेत मे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव।जाँच में जुटी पुलिस।

Advertisements

राजनगर प्रखंड अंतर्गत एदल पंचायत के बी. कुटुंग और गोलों कुटुंग के बीच खेत में शनिवार की शाम एक सड़ी गली और अर्धजले अवस्था मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।जिसकी सूचना पाकर राजनगर पुलिस  मौके पर पहुंची। और मामले की तलाश में जुट गई है।जहां शव मिला वह खेत के आस पास की झाड़ियों को कुछ दिन पहले ही जलाया गया था।अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत व्यक्ति शराब की नशे में खेत के मेड़ पर गिर गया होगा। जिससे उसकी मौत हुई होगी।हालांकि अभी पूरी तरह इसकी पुष्टि नही हुई है।बताया जा रहा है गोलों कुटुंग गांव शनिवार की दोपहर को गोबर चुनने के क्रम में कुछ महिलाओं ने देखा और ग्रामीणों को सूचना दी।वहीं पुलिस को इस सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान करने और मामले की जांच में जुट गई है।इसी दौरान ग्रामीणों से पता चला कि नजदीकी गांव बरसा साई में एक व्यक्ति दो दिन से लापता है।और उसके परिजन उसकी खोजबीन में लगे है।हो सकता है यह शव उसी व्यक्ति का हो परन्तु शव दो दिन से सड़ी गली अवस्था मे होने के कारण पूरी तरह पुष्टि नही की जा सकी।वहीं थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि अभी जाँच चल रही है।पोस्टमार्टम के बाद मामले का खुलासा हो पायेगा।

 

You missed