Advertisements
Spread the love

रोला बस स्टैंड के समीप स्कूटी ने साइकिल सवार महिला को मारी जोरदार टक्कर, घायल 

हाता चाईबासा NH220 मुख्य मार्ग में राजनगर थाना क्षेत्र के रोला बस स्टैंड के समीप सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार महिला को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार स्कूटी ने जोरदार ठोकर मार कर घायल कर दी।जिससे महिला के सिर पर चोट आई है।घटना शाम के लगभग 7:30 4

Advertisements

बजे की बताई जा रही है ।वहीं घायल महिला का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में चल रहा है।हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक घायल महिला की स्तिथि में सुधार हो गया है।
बता दें कि घायल महिला का नाम सुमित्रा हांसदा है वह बान्दू पंचायत के कोटार चारा गांव की रहने वाली है।वहीं शाम को रूँगटा माइंस से मजदूरी कर घर लौट रही थी।इसी क्रम में टाटा की ओर से तेज रफ्तार स्कूटी चालक युवती ने सीधी टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई।

You missed