Spread the love

बिजली दुर्घटना में मृतक जीतेन मंडल के आश्रितों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता गणेश महाली, परिवार को बांधा ढांढस। की आर्थिक मदद ।साथ ही उनके दोनों बच्चों के आगे की पढ़ाई का जिम्मा उठाया।

राजनगर  प्रखंड के डूमरडीहा पंचायत के राधानगर में बिजली मिस्त्री जीतेन महतो के मौत की खबर के बाद मंगलवार को सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली उनके परिजनों से मिलने पहुंचे।और पीड़ित परिवार के दुख में शामिल होकर ढांढस बांधा। एवं उनकी आर्थिक मदद की।साथ ही साथ बिजली मिस्त्री स्व.जीतेन महतो के दोनों बच्चों की आगे की पढ़ाई का जिम्मा भी उठाया। इस मौके पर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य नारायण महतो,मेघराय मार्डी,अनन्त साहू,नुनुराम महतो ,सुजीत राऊत समेत भाजपा के कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
बता दें जीतेन मंडल भाजपा के बुध अध्यक्ष के रूप में भाजपा संगठन के साथ जुड़े थे। और राजनगर बिजली उपकेंद्र में अनुबंधित बिजली मिस्त्री के रूप में कार्य करते थे। 24 जून की रात राजनगर के पुराने ब्लॉक परिसर में बिजली दूरस्थ करने गए बिजली मिस्त्री जीतेन मंडल की 11 हजार वोल्ट का झटका लगने से खंभे से गिर कर मौत हो गई थी।

Advertisements

You missed