Spread the love

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्रीसिंह बास्के का निधन।

 

राजनगर :अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष श्रीसिंह बास्के की गुरुवार को रांची के रिम्स में मृत्‍यु हो गई।उन्‍होंने दोपहर 1.15 में अंतिम सांस ली.वे 53 वर्ष के थे।उनके पार्थिव शरीर को अपने पैतृक गांव राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जुमाल पंचायत अंतर्गत रोड़ाकोचा गांव में शुक्रवार को दाहसंस्कार किया गया। दाहसंस्कार के समय अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ राजनगर प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने भी शामिल हुए थे.

मिली जानकारी के अनुसार श्रीसिंह बास्के  पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. सुगर और किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। कई बार उनका डायलिसिस भी हुआ.दिवंगत बास्के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हेरमा  के शिक्षक थे।

दिवंगत श्रीसिंह बास्के ने अपने पीछे पत्नी विजयलक्ष्मी बास्के, पुत्र स्वपनेल बास्के, पुत्री सागरिका बास्के को छोड़ गए हैं।वहीं प्रखंड के सभी शिक्षकगण उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Advertisements

You missed