Advertisements
Spread the love

राजनगर में गोरूखूंटा के दौरान बड़ा हादसा।खूंटा तोड़ कर बैल ने भीड़ को रौंदा, एक बुजुर्ग की मौत।

Advertisements

बंदना पर्व के मौके पर गुरुवार की संध्या राजनगर के कुर्मी भवन के समीप मैदान में गोरू खुटा कार्यक्रम के दौरान हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
बताया जा रहा है प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजनगर के कुर्मी भवन के समीप मैदान में गोरु खूंटा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाने सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी।वहीं मैदान में लगभग 20 से 25 बालों को खूंटे में बांधकर नचाया जा रहा था। बड़े हर्षोल्लास के साथ लोग मादल की थाप पर नाचते नचाते नजर आ रहे थे।वहीं कार्यक्रम के अंत में एक खूंटे में बंधा एक बैल उत्तेजित हो गया और खुटा सहित भीड़ की ओर दौड़ा ,जहां सैकड़ों दर्शक कार्यक्रम का आनंद उठा रहे थे .उसी और बैल दौड़ते हुए झाड़ियों की ओर चला गया। इसी दौरान हादसे में दो किशोर समेत एक बुजुर्ग घायल हो गए। जिसे आनन-फानन में राजनगर सीएससी लाया गया।हालांकि दोनों किशोरों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।और 60 वर्षीय बुजुर्ग शंभू महतो को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया। वहीं शुक्रवार को इलाज के दौरान बुजुर्ग शंभू महतो की मौत हो गई परिवार में मातम छा गया।

You missed