Advertisements
Spread the love

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्रधरपुर में दूसरे दिन भी हुआ झंडोत्तोलन। निकाली गई प्रभात फेरी।

Advertisements

राजनगर : आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरे देश मे 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराया जा रहा है।वहीं स्कूलों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक झंडोत्तोलन करना है।जिसके तहत रविवार छुट्टी के दिन भी स्कूलों में झंडोत्तोलन किया गया।वहीं राजनगर के धुरिपदा पंचायत के चक्रधरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदीप मुखर्जी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया । वहीं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा हाथ में तिरंगा झंडा लिए प्रभात फेरी भी निकाली गई ।वहीं वंदे मातरम और भारत माता की जय जय कार स्वर से गांव गूंजने लगा।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुदीप कुमार मुखर्जी, शिक्षक आशुतोष महतो, ममता महतो, अध्यक्ष अनिल महतो आदि उपस्थित थे ।

You missed