Advertisements
Spread the love

आंधी तूफान का कहर ।

आदित्यपुर राहरगोड़ा में तेज आंधी से पेड़ गिरने पर महिला की मौत,राजनगर के जामबनी में मातम।

सरायकेला

Advertisements

जिले के आदित्यपुर आरआई टी थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा में बीती (शुक्रवार) की शाम आंधी तूफान से सड़क किनारे नीम की डाली एक महिला के ऊपर गिरने से 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं इसकी खबर मिलते ही राजनगर के जामबनी में मातम छा गया।क्योंकि महिला का माइका राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ा सिजुलता के जामबनी गांव में है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है।शुक्रवार को महिला बिस्टुपुर शॉपिंग के लिए गई थी शाम करीब 4 बजे वह राहरगोड़ा लौट रही थी उसी वक़्त तेज हवाओं से सड़क किनारे नीम पेड़ की डाली का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर ही गिर गया।जिसके बाद उसे शहरी स्वास्थ्य केन्द्र आदित्यपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसकी सूचना मिलते ही जामबनी गांव में मातम छा गया।क्योंकि महिला का माइका जामबनी गांव में है कुछ दिन से वह अपने माता पिता संग आदित्यपुर के राहरगोड़ा में किराए के मकान में रह रही थी।हालांकि उनकी शादी दो वर्ष पहले राउलकेला में हुई थी।लेकिन माइका में रह रही थी।वहीं घटना की खबर उसके ससुराल में मिलने पर शनिवार को जामबनी गांव पहुंचे जहां महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

You missed