Spread the love

सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से अमलटोला में 24 घंटे के अंदर प्राप्त हुआ 100kv का ट्रांसफार्मर
सांसद प्रतिनिधियों ने फीता काट कर किया उद्घाटन।

राजनगर प्रखंड के जोनबनी पंचायत के सुदृवती गांव अमलाटोला में 13 अक्टूबर संध्या ठनका गिरने से 100 kv का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिससे लगभग 80 घर अंधेरे में गुजारने को विवश थे।परंतु गांव में यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया जोनल कॉर्डिनेटर प्रकाश महतो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंहभूम सांसद एवं उनके प्रतिनिधियों को अवगत कराया।जिसके बाद सासंद श्रीमती गीता कोड़ा ने त्वरित मामले को संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के अंदर 100 kv ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवा कर ग्रामीणों को राहत पहुचाई।बता दें कि सिंहभूम सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के निर्देश  पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने में सांसद प्रतिनिधि साजिद अंसारी  की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वहीं रविवार को ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन ससांसद प्रतिनिधि (स्वास्थ्य विभाग)प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, रोहिदास चकी,युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश मुदुईया, जोनल कोऑर्डिनेटर प्रकाश महतो, ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।जहां वनविहारी महतो, सुधीर महतो, पुजारी गोम्हा हेम्ब्रम,लखन हेम्ब्रम,रोहन लोहार,सिंघु, विरेन्द्र, दासो मार्डी ठाकुर मार्डी, सुनील महतो, अनिल, सुराय, मानव महतो आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed