Advertisements
Spread the love

सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से विदरी में लगा 25 केवी ट्रांसफार्मर। सांसद प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

Advertisements


राजनगर प्रखंड के केन्दमुंडी पंचायत अंतर्गत बिदरी गांव के हो टोला में 25 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले 1 महीने से खराब पड़ा था। वहीं ग्रामीणों ने अपने स्तर से प्रयास किया। परंतु असफल रहे, अंततः ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ एवं विशु हेम्ब्रम को समस्या से अवगत कराया। सांसद प्रतिनिधियों ने इस बात को सिंहभूम सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के समक्ष रखा। जिसके आदेश पर 2 दिनों के अंदर बिजली विभाग द्वारा 25 kvट्रांसफार्मर उपलब्ध करवा दिया गया। जिसका मंगलवार को विधिवत उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ एवं विशु हेम्ब्रम ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। वहीं ग्रामीणों ने सिंहभूम सांसद श्रीमती गीता कोड़ा का धन्यवाद और आभार प्रकट किया।वहीं इस मौके पर झामुमो के सक्रिय सदस्य सह आदिवासी हो महासभा के जिला उपाध्यक्ष संजय हांसदा, तूराम हेम्ब्रम,अविनाश हेम्ब्रम, सोनाराम हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

You missed