Spread the love

पखनाडीह पुल में बने गड्ढों को युवा समाजसेवीयों ने श्रमदान कर मरम्मत की।ऑफ ड्यूटी पुलिस कर्मी ने भी दिया योगदान…

राजनगर:रविकांत गोप

राजनगर थाना क्षेत्र के एन एच 220 मुख्य मार्ग पखनाडीह पुल में महीनों से बने बड़े बड़े गड्ढों को नजदीकी गाँव के युवा समाजसेवियों ने श्रमदान कर मरम्मत करने का कार्य किया।इस कार्य मे राजनगर पुलिस कर्मी शैलेश तिवारी, जो छट पर्व की छुट्टी लेकर घर जाने से पहले इस कार्य मे अपना भरपुर सहयोग दिया।और मुख्य मार्ग में श्रमदान कर मरम्मती कार्य मे जुटे युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए,मुख्य मार्ग में यातायात बाधित ना हो इसलिए कई घण्टों तक सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था सम्भाली।इस कार्य मे उनके सहयोगी पुलिस कर्मी मनोज डोगरा ने भी साथ दिया।

राजनगर प्रखंड क्षेत्र में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है।सामान्य वर्ग के युवाओं ने दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाने की पहल की है।और संभावित दुर्घटनाओं से आम जन को बचाने के लिए श्रमदान कर गड्ढों को भरा।वहीं बनकटी जोतटांड़ गाँव का युवक टेम्पू चालक शांति मंडल अपनी महीने भर की कमाई का कुछ हिस्सा इस कार्य को करने में लगा दिया।उन्होंने सीमेंट ,बालू व गिट्टी की व्यवस्था की।तो वहीं खोकरो गाँव के युवा समाजसेवी अजय कुमार गोप ने कुछ युवा साथियों के साथ पुल पर बने गड्ढों को भरने का कार्य किया।जिसमें उनके साथ गोबिन्दपुर, बनकटी और आस पास के दर्जनों युवा इस कार्य मे निस्वार्थ भावना से कड़ी धूप में कार्य करते नजर आए।वहीं राजनगर के दो पुलिस कर्मी की भी इस कार्य मे महत्वपूर्ण भूमिका देखी गई।

बता दें कि टाटा चाईबासा मुख्य मार्ग के पखना डीह पुल के ऊपर तीन से चार बड़े बड़े गढ्ढे बन गए थे।जिससे आये दिन सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते थे।विशेषकर बारिश के दिनों में गड्डो में पानी भरने से गड्ढों का पता नही चल पाता था।जिससे प्रतिदिन कोई ना कोई इस जगह पर दुर्घनाग्रस्त हो जाते थे।जिसके मद्देनजर आस पास के युवाओं ने इसकी पहल करते हुए श्रमदान कर गड्ढों को भरने का कार्य किया।ताकि आने वाले दिनों में कोई भी दुर्घटना का शिकार ना हो पाए।

Advertisements

You missed