Advertisements

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सरैयाहाट में रामभक्तों ने निकाली कलश यात्रा…
दुमका / सिटी अक्षय कुमार मिश्रा:
Advertisements

दुमका। सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी गांव में आज बुधवार को रामभक्तों ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा कार्यक्रम दिग्घी गांव स्थित हटिया प्रांगण से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए दिग्घी चौक पर संपन्न हुई।
इस दौरान ग्रामीणों के बीच अक्षत वितरण कर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान आनन्द चौधरी,ऋष्व कुमार,रामलाल यादव, सुभाष यादव,मुकेश चौधरी, विभीषण पासवान,सुबोध पासवान, हिरो रजक,निलेश कुमार प्रकाश यादव सहित अन्य मौजूद थे।
Related posts:

