Spread the love

मोदी की मन की बात के 100वें एपिसोड हुई सुनी जाएगी, गोला भाजपा पदाधिकारियों हुई बैठक…

रामगढ़ ब्यूरो ( इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements
Advertisements

हमारे देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की मन‌ की बात को लेकर जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र के ठाकुर बाड़ी मंदिर में भाजपा पदाधिकारीगणों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता का बैठक किया गया। आगामी तिथि 30 अप्रैल 2023 को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की मन की बात 100वें एपिसोड पूरा होने जा रही हैं। इसी क्रम में ठाकुर बाड़ी में कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम को कुछ अलग तरीके से करना तय हुआ। उक्त कार्यक्रम को सभी शक्ती केंद्र में दो दो स्थानों पर किया जाना सुनिश्चित की गई। कम से कम सौं सौं लोगों के शामिल में मन की बात सुनना औंर देखना सुनिश्चित की गई। इसके लिए हर शक्ती केंद्र में दो दो प्रभारी नियुक्त किए गए।

शक्ति केंद्र पर जितने बूथ हैं। उसको दो भागों में बांटा गया। चार बुथ मिलाकर एक जगह करना हैं। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं, आम जनता, महिला समिति को कार्यक्रम का हिस्सा बनने को कहा गया। बैठक की अध्यक्षता गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव ने तथा संचालन महामंत्री सह उप मुखिया जितेंद्र साहु ने किया। धन्यवाद ज्ञांपन मन की‌‌ बात के प्रभारी सह कोषाध्यक्ष प्रीतम झा ने किया गया।

उक्त मौके पर हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि सह उप प्रमुख विजय ओझा, पुर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, पंचम चौधरी, उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, गोपाल सिंह, सुमन दांगी, नंदकिशोर महतो, प्रमोद रजवार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास मणी पाठक, किसान मोर्चा अध्यक्ष ललन कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार नायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा देवी, जितलाल मुंडा, बलदेव सिंह एवं प्रकाश पोद्दार इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You missed