Spread the love

सामाजिक न्याय मार्च को लेकर आजसू पार्टी नगर कमेटी की बैठक संपन्न, पोल खोलने का भी कार्य करेंगे : मनोज

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

रामगढ़  : आजसू पार्टी जिला प्रधान कार्यालय स्थित नगर कमेटी की बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा एवं संचालन नगर सचिव नीरज मंडल ने किया। बैठक के दौरान मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो शामिल हुए। मनोज कुमार महतो ने कहा कि आगामी 13 अप्रैल 2023 को होने वाले सामाजिक न्याय मार्ग मे रामगढ़ नगर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल होकर सामाजिक न्याय मार्च को सफल बनाएंगे।

वर्तमान सरकार के द्वारा किए गए। झुठे वादों का आज तक कोई कार्य पूरा नही किया गया। पोल खोलने का भी कार्य करेंगे। सामाजिक न्याय मार्च प्रातः 9:00 बजे महतो पेट्रोल पंप से पैदल मार्च करते हुए। जिला समाहरणालय का घेराव करेंगे। बैठक के दौरान अनुज तिवारी गौरी शंकर दिनेश कुशवाहा अनुपमा सिंह अभिमन्यु कुशवाहा विभिन्न सिंह राजेश गोयंका संजय बनारसी इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You missed