
पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार) : झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 20 मार्च से 3 अप्रैल तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के तहत रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत उरुमगाढ़ा-1 के आगनबाड़ी केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पीरामल फाउंडेशन सह नीति आयोग की ओर से प्रवीण कुमार (एसपीएल) , एवं मिथुन भंडारी (पीएल) ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए चर्चा-परिचर्चा सत्र में आगनबाड़ी सेविका , सहायिका को सुझाव दिए की अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लाभर्थी से पोषकता सम्बंधित नियमित संवाद करे ताकि रामगढ़ जिले को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके। ज्यादा से ज्यादा गर्ववती महिलाओ को पोषण के प्रति जागरूक करे।


उरुमगाढ़ा-1 के आगनबाड़ी केन्द्र की संचालिका संगीता कुमारी ने बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं स्वच्छता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए। सही तरीके से हाथ धोने की जानकारी दी। समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली का भी आयोजन किया गया साथ ही साथ ही गोद भराई रस्म एवं नौनिहाल बच्चों के लिए अन्नप्राशन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को उरुमगाढ़ा- 2 से सावित्री देवी , शालिग्राम तालाब से पिंकी देवी ,जवाहरनगर -1 एवं 3 से अल्पना एवं संयोगिता ,पुराना सिनेमा हॉल से पिंकी एवं राधा नायक, आगनबाड़ी केन्द्र संचालिका ने मिलकर सफल बनाया गया।

