Spread the love

चुहाड़ विद्रोह महानायक 285वीं जयंती पतरातू में. भारतीय क्रान्तिकारी सह महान नेता थे किशोर…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार) जिले के पतरातू प्रखंड क्षेत्र में स्थित पीटीपीएस के कटिया चौक में 11 बजे के करीब शहीद रघुनाथ महतो की 285वीं जयंती मनाई गई। शहीद रघुनाथ महतो स्मारक समिति के तत्वधान में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी चुहाड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो का 285वीं जयंती कटिया चौक पीटीपीएस में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो तथा संचालन समिति के सचिव अमित कुमार सिंह के द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि शहीद रघुनाथ महतो का जन्म 21 मार्च 1738 ईस्वी में सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के अंतर्गत में हुआ था।

भारतीय क्रान्तिकारी सह महान नेता थे। जिन्होंने 1769 से लेकर 1778 में अंग्रेजों के विरुद्ध चूआड़ विद्रोह का नेतृत्व किया गया था। चुहाड़ विद्रोह छोटानागपुर क्षेत्र में अंग्रेजो के खिलाफ पहला विद्रोह था। उन्होंने अपना गांव अपना राज दूर भगाओ विदेशी राज्य का नारा दिया गया था‌। अंग्रेजों द्वारा इसका 5 अप्रैल 1778 ईस्वी में हत्या कर दिया गया था। जिले के पतरातू प्रखंड क्षेत्र के कटिया पंचायत में स्थित चौक का नाम शहीद रघुनाथ महतो चौक से जाना जाएगा। कटिया चौक बदलकर शहीद रघुनाथ महतो जाना जाएगा। चौक में शहीद रघुनाथ महतो का कट आउट का अनावरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुनेश्वर महतो,नरेश महतो, प्रियनाथ मुखर्जी, नंदकिशोर महतो एवं गोविंद सोनी इत्यादि सैकड़ों उपस्थित थे।

Advertisements

You missed