Advertisements
Spread the love

कलाम आजाद पार्क कांग्रेसियों ने किया औचक निरीक्षण, पार्क संचालक लगा आरोप…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार) 

Advertisements

जिले के समाहरणालय परिसर में नवनिर्मित मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क के संचालक द्वारा बरते जा रहे हैं. कई तरह के अनियमितताओं की शिकायत को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. जिसमें पाया गया कि पार्क में प्रवेश शुल्क के नाम पर मनमाने तरीके से राशि की वसूली की जा रहे हैं.लोगों द्वारा बताया गया कि पार्क के संचालक द्वारा प्रवेश शुल्क के नाम पर मनमाने ढंग से राशि की वसूली की जा रही है.

उनके द्वारा बताया गया कि शुरुआत में प्रवेश शुल्क के नाम पर ₹10 लिया जाता था. कुछ दिनों के बाद ₹50 लिया जाने लगा. आज ₹30 प्रवेश शुल्क के नाम पर लिया जा रहा हैं. इसके साथ ही साथ कुछ सामग्री साथ ले जाने पर अलग से 400 ₹500 की मांग की जाती हैं. झारखडं प्रदेश कांग्रेस पार्टी कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर द्वारा रामगढ़ जिले के वर्तमान उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा एवं अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी नगर परिषद रामगढ़ को दूरभाष पर सारी बातों से अवगत कराया गया.

उक्त पार्क संचालक के मनमानी रवैया पर कड़ी आपत्ति जताते गई. मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क के संचालक पर करवाई की मांग की गई. इसके ही साथ प्रवेश शुल्क की दरों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया. रामगढ़ जिले के वर्तमान उपायुक्त पदाधिकारी द्वारा इसी संबंध में लिखित शिकायत देने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की बातें कही गई.

उक्त मौके पर रामगढ़ जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, मुकेश यादव, शहजाद खान, बलराम साहू, संजय साव,आसिफ इकबाल, रामउद्दीन अंसारी नईम अंसारी, तौफीक मुखिया इनाम अंसारी एवं संजू गुप्ता इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे.