Spread the love

ऐसी महान विभूति पर हर हिंदुस्तानी को गर्व हैं सीपी चौधरी…

रामगढ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

सिरका अरगड्डा के सुभाष नगर में बाबा साहब की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एंव नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो मुख्य रुप से शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दिया गया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता सह गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान के अलौकिक शिल्पकार,विश्व बन्धुत्व के अमर पुजारी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर चरण वंदन किया। जिनके ज्ञान के प्रकाश तथा सर्वजन हिताय की कामना से भारत की पवित्र भूमि धन्य हुई। ऐसी महान विभूति पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है। बाबा साहेब आंबेडकर कहते थे कि हम सब सबसे पहले भारतीय हैं। बाद में भी भारतीय हैं और अंत में भी भारतीय ही हैं। उक्त मौके पर वार्ड पार्षद श्रीमती संगीता देवी,रंजीत पासवान,नंदू मलिक,नितेश नायक,सीताराम पासवान सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed