Advertisements
Spread the love

अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद कार्यालय की बड़ी कार्रवाई…

रामगढ़:इन्दजीत कुमार

Advertisements

अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद कार्यालय रामगढ़ द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त, उत्पाद अजय कुमार गोंड के नेतृत्व में रामगढ़ थाना अंतर्गत कैथा के गोबरदरहा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान विभिन्न ब्रांड के कुल 885 बोतलों में 272.925 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया।

वहीं स्थल से 50 कार्टून विभिन्न ब्रांड एवं साइज के खाली बोतल, 10 बंडल विभिन्न ब्रांड के लेबल, 3 कार्टून विभिन्न ब्रांड के ढक्कन, 2 बंडल उत्पाद आसंजक लेबल/ होलोग्राम एवं 1 तीन पहिया वाहन को जप्त किया गया वही स्थल से छलदेव महतो नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया।

छापामारी दल में सहायक आयुक्त उत्पाद अजय कुमार गोंड, अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेस कुमार, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद अमित मड़की, पुलिस बल सहित अन्य उपस्थित थे।

You missed