Spread the love

जनसेवको के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर राज्य भर के जनसेवक ग्रेड पे कम कर दिये जाने के विरोध में एवं अपने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। वर्तमान समय में पूरे राज्य के सभी प्रखंडों में जनसेवकों के हड़ताल में चले जाने से प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विकास के कार्य पूरी तरह बाधित हो गया। आरबीएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने सदर प्रखंड कार्यालय के निकट चल रहे हड़ताल स्थल पहुंच कर हड़ताल कर रहे जनसेवकों को अपना समर्थन दिया।

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनसेवक सरकार के मुख्य अंग है, जो सरकार के विकास कार्यो को गति देते हैं, आज एक एक जनसेवक पूरी निष्ठा और लगन से चार चार लोगो के बराबर कार्य कर रहे हैं ऐसे में इनका हक मारा जाना कहीं से सही नही है।

इन जनसेवकों की मांग बिल्कुल जायज है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मांग है कि अविलंब इनकी मांगो को पूरा किया जाए। अन्यथा हमलोग जनसेवकों के समर्थन में सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Advertisements

You missed