Spread the love

डीएवी रजरप्पा के पूर्व प्राचार्य को दी गई ससम्मान विदाई…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्र्रजीत कुमार)

सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा के सेवानिवृत्त प्राचार्य हिमांशु कुमार झा को रविवार देर शाम ससम्मान विदाई दी गई. डीएवी विद्यालय प्राचार्य बीपी रॉय ने अवकाश प्राप्त प्राचार्य एचके झा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती झा को पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तथा शॉल ओढ़ाकर विदाई दी। उन्होंने बताया कि डीएवी रजरप्पा में श्री झा का सेवाकाल 12 दिसंबर 2012 से 31 मार्च 2023 तक रहा. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय शिक्षक सत्यकाम आर्य और शिक्षक समूह ने विदाई गीत गाकर पूर्व प्राचार्य के प्रति अपनी भावना व्यक्त की।

इसके अलावा डॉ. आर. विश्वकर्मा, गजेंद्र कुमार तथा जूनियर विंग की प्रभारी निशारानी किंडो आदि ने उनके सम्मान में अपने भावपूर्ण उद्गार व्यक्त किए। पूर्व प्राचार्य एचके झा ने डीएवी रजरप्पा में बिताए 10 वर्षों के अनुभव को भावपूर्ण शब्दों में व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस विद्यालय में मेरा 10 वर्ष बड़ी प्रसन्नता पूर्वक बिता और यहाँ के शिक्षकों का अपार प्यार और सहयोग मिला। मैं यहाँ के विद्यालय प्रबंधन, सीसीएल प्रबंधन और शिक्षकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ. उन्होंने कहा कि शिक्षक इस विद्यालय को शैक्षणिक और गैर -शैक्षणिक क्षेत्रों में अधिक ऊँचाई पर ले जाने का अथक प्रयास करें। मौके पर डीएवी भरेचनगर के शिक्षक सुजॉय कुमार मिश्रा उपस्थित थे. जिन्होंने विदाई गीत गाकर झा के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

डीएवी विद्यालय प्राचार्य बीपी रॉय ने कहा कि श्री झा शिक्षकों के ही नहीं अपितु इस जोन के वरिष्ठ प्राचार्यों के भी अभिभावक थे। श्री रॉय ने उनके साथ गुजारे हुए पलों को याद किया, अपनी भावना व्यक्त की तथा उनसे आशीर्वाद लिया। अंत में विद्यालय प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर श्री झा के जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने उनके आने वाले समय में परिवार सहित सफल एवं खुशहाल जीवन की कामना की। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अंजनी पांडे ने किया।

Advertisements

You missed