Spread the love

रामगढ़ बोकारो मार्ग पर गोला में भीषण सड़क दुर्घटना, दो हुई दर्दनाक मौत, टक्कर के बाद घंटो वाहनों में फंसे रहे दोनों ड्राइवर…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

जिला के गोला थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात्रि कालीन एक भीषण सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामगढ़ बोकारो एन एच 23 धमनाटांड़ गांव के नजदीक शनिवार की देर रात्रि कालीन 11 बजे के लगभग भीषण सड़क हादसा हुई। यहां दो एलपी ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इसी सड़क दुघर्टना में दोनों एलपी ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत घटना स्थल में ही हो गई। मृतक ड्राइवर की पहचान वीरेंद्र कुमार इटखोरी चतरा एवं रामप्रवेश यादव कोशीरुखी नवादा बिहार निवासी के रूप में की गई। घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि एलपी ट्रक संख्या जे एच 02 बी के 9780 में कोयला लोड कर बंगाल जा रहा था।

इसी दौरान सीमेंट लोड कर बोकारो से रांची जा रहे। एलपी ट्रक संख्या जे एच 09 बी सी 4187 के साथ सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। साथ ही दोनों ट्रक के ड्राइवर वाहन में बुरी तरह से फंस गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। करीब आधा घंटे के बाद राहत कार्य शुरू किया गया। काफी मश्क्कत के बाद दोनों ड्राइवर को बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद रामगढ़ बोकारो मार्ग जाम हो गया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करने के बाद आवागमन सुचारू ढंग से शुरू हो पाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीखा मोड़ का अंदाजा नहीं लगा पाए। स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों वाहन काफी रफ्तार में थे। दोनों तीखा मोड़ का अंदाजा नही लगा पाएं। जिसके कारण से दुर्घटना हुई। यहां अक्सर दुर्घटना होती हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने एनएचआई को दर्घटना का चिन्ह देने की मांग की हैं।

Advertisements

You missed