Advertisements
Spread the love

पानी के किल्लत को लेकर कुंटू बाबू मिले सीओ से समाधान दिया आश्वासन….

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार) 

Advertisements

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा पटेल चौक स्थित ट्रॉमा सेंटर के निरक्षण के दौरान रामगढ़ में निवास करने वाली दर्जनों महिलाओं ने उनसे मिलकर होने वाली पानी की समस्याओं से अवगत करवाया गया। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने मामले का संज्ञान लेते हुए। रामगढ़ कैंट बोर्ड के अधिशासी अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर इसपर उचित कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

अपने सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू को इस समस्या के निष्पादन हेतु दायित्व सौंपा गया। जिसके बाद कुंटू बाबू ने इस भरी गर्मी में पानी की किल्लत झेल रहे। दर्जनों परिवारों की समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए। रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह को साथ लेकर अधिशाषी अधिकारी से मुलाकात कर मिलकर शुद्ध पेयजल की समस्या से अवगत करवाया गया।

जिसपर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए। रामगढ़ कैंट बोर्ड के सीओ ने बहुत समस्याग्रस्त क्षेत्र में जल्द नए पाइप लाइन बिछाकर इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

You missed