Advertisements
Spread the love

उत्पाद कार्यालय द्वारा चलाया गया सघन छापामारी अभियान, उत्पाद विभाग ने अवैध शराब किया गया बरामद…

रामगढ़: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

विगत दिनांक 02.10.2024 एवं 03.10.2024 को ड्राई डे एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर जिले के उपायुक्त पदाधिकारी चंदन कुमार के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद सुनील कुमार चौधरी के द्वारा उत्पाद दल बल एवं सशस्त्र गृहरक्षकों के सहयोग से रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों अंतर्गत सघन व व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान के दौरान गोला थाना अंतर्गत शोभा लाईन होटल, पुराना सिरका एवं रजरप्पा थाना अंतर्गत मुरुबन्दा एवं रामगढ़ थाना अंतर्गत होटल टी एंड ट्रीट, महादेव होटल, लवली होटल, थालसा होटल, सम्राट होटल, राधा लाईन होटल आदि जगहों से छापामारी कर 48 बोतल बीयर, 10 पीस केन बीयर एवं 50 बोतल विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब सहित कुल 36 लीटर अवैध बीयर एवं 12 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया ।

उक्त छापामारी अभियान में शोभा होटल से जीतू महथा, लवली होटल से लवली साव एवं थालसा होटल से कमल किशोर तिग्गा को गिरफ्तार किया गया। जबकि मुरुबन्दा के रविन्द्र कुमार, पुराना सिरका के योगेंद्र महतो, सम्राट होटल के संचालक भीम कुमार कुशवाहा एवं थालसा होटल के संचालक विजय कुमार कच्छप के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धारा 47(a) एवं अन्य धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है। इस अभियान में उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार एवं अधीनस्थ सशस्त्र गृहरक्षक के जवान शामिल थे।