Advertisements
Spread the love

उत्कृष्ट कार्यस्थल सुरक्षा के लिए जेएसपी को मिला प्रतिष्ठित ग्रीन टेक सेफ्टी अवार्ड 2023…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

उत्कृष्ट कार्यस्थल सुरक्षा के लिए जिन्दल स्टील एंड पावर पतरातू को प्रतिष्ठित ग्रीन टेक सेफ्टी अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वित्त वर्ष 2022-23 में कार्यस्थल में सुरक्षा के लिए जेएसपी की असाधारण प्रतिबद्धता के लिए मिला हैं। उक्त जानकारी दी गई। जेएसपी पतरातू इकाई के अधिकारियों ने बताया कि असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने 30 मई को नई दिल्ली में आयोजित 21वें वार्षिक ग्रीन टेक पुरस्कार समारोह में उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जेएसपी की पतरातू इकाई को यह सम्मान प्रदान किया है।

बताया गया कि यह सम्मान मानक सुरक्षा संस्कृति परिवर्तन (सेफ्टी कल्चर ट्रांसफॉर्मेशन), आग से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन संबंधी उत्कृष्ट कदमों के लिए प्रदान किया जाता है। जिन्दल स्टील एंड पावर के प्रबंध निदेशक बिमलेंद्र झा ने कहा कि कार्यस्थल सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया यह सम्मान एक औद्योगिक लीडर के रूप में जेएसपी-पतरातू की स्थिति की पुष्टि करता है।

इसके अलावा यह सम्मान सुरक्षा प्रयासों की दिशा में कंपनी के निरंतर कार्य और अटूट समर्पण का भी परिचायक है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने सभी कारखानों में उच्चतम कार्यस्थल सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए विश्व की अग्रणी सुरक्षा संस्था डीएसएस़ को अपने साथ जोड़ रही है ताकि शून्य क्षति का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

You missed