Spread the love

हेमंत हटाओ, झारखण्ड बचाओ भाजपा

सांसद जयंत सिन्हा ने झारखण्ड सचिवालय घेराव प्रदर्शन में किया हज़ारों कार्यकर्ताओं का नेतृत्व, भाजपा रैली हुई सम्पन्न दिग्गज नेता हुए शामिल…

 

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

रामगढ़  : भाजपा, झारखण्ड ने 11 अप्रैल 2023 को झारखण्ड सचिवालय का घेराव किया गया। इस प्रदर्शन में पूरे राज्य से लाखों भाजपा कार्यकर्ता रांची पहुंचे और जनता की आवाज़ को मुखरता से उठाया गया। भाजपा हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा के नेतृत्व में हज़ारीबाग व रामगढ़ से 10,000 से अधिक कार्यकर्ता रांची पहुंचे। इसी काफिले में 600 से अधिक वाहन थे। जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने जगह-जगह भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इन सभी बाधाओं को पार करते हुए। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ रांची में धरना-प्रदर्शन किया गया। महागठबंधन सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए।

 

लोकतांत्रिक रूप से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज, आंसू गैस व वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। साथ ही कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया। इन सभी प्रयासों के बावजूद भी भाजपा का झारखण्ड सचिवालय घेराव प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। जयंत सिन्हा हज़ारीबाग व रामगढ़ से लेकर रांची तक कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते रहे। यदि कोई कार्यकर्ता घायल हुआ। उन्होंने उसे उपचार हेतु तुरंत अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। अपने सांसद की ऊर्जा देखकर कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया।

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत पूरे राज्य में हेमंत हटाओ, झारखण्ड बचाओ का स्वर गूंज रहा है। हमें जेएमएम-कांग्रेस की निकम्मी सरकार के झूठ, लूट, अत्याचार, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण व तानाशाही से राज्य को बचाना हैं। रांची में हुए इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने पूरे देश में यह संदेश दे दिया है कि झारखण्ड में अब परिवर्तन होने जा रहा है। भाजपा को जनता का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। झारखण्ड को कुमार्ग से बचाकर सुमार्ग पर लाने के लिए हमारा यह संघर्ष जारी रहेगा।

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास हैं कि 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा व भाजपा, झारखण्ड अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल होगी। डबल इंजन सरकार बनेगी। जो राज्य को प्रगति व सुशासन के मार्ग पर ले जाएगी। अंत में उन्होंने इस प्रदर्शन को सफल व ऐतिहासिक बनाने हेतु हज़ारीबाग व रामगढ़ समेत झारखण्ड के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

https://youtu.be/CmW4P31rNp8

Advertisements

You missed