सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ में की महा जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत…
नरेंद्र सरकार के 9 साल सबके साथ, सबके विकास व सबके विश्वास के रहे हैं जयंत सिन्हा…
रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण कर लिया गया। इसी उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा जून माह में पुरे देश भर में महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा हैं। हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष्य वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने 2 जून 2023 को रामगढ़ जिले स्थित पतरातू प्रखंड क्षेत्र में महा जनसम्पर्क अभियान की भव्य शुरुआत की गई। उन्होंने पतरातू के पीवीयूएनएल में आयोजित विकास तीर्थ कार्यक्रम में जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।
जयंत सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार पिछले 9 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में देश की सूरत बदली हैं। वैसे ही हज़ारीबाग- रामगढ़ में भी कई विकास कार्य हुए हैं। पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट उनमें से एक हैं। इसी विराट परियोजना ने हज़ारों की संख्या में स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार का सृजन किया गया। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ सदर अस्पताल व पटेल चौक में निर्मित पुल का निरीक्षण कर अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रामगढ़ ट्रामा सेण्टर में कोरोना समेत अन्य मरीज़ों के लिए यहाँ बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गयी हैं। डीएमएफटी के द्वारा यहाँ मेडिकल स्टाफ्स की बहाली भी की गयी है। क्षेत्र में सभी मोर्चों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। मरीज़ों को उच्चस्तरीय इलाज मिले इसके लिए प्रयासरत हैं।
इसके उपरान्त जयंत सिन्हा ने मांडू स्थित कृषि अनुसन्धान केंद्र में किसानों से संवाद किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं ने किसान भाई-बहनों का जीवन बदला हैं। किसानों को बीज से लेकर बाज़ार तक सुविधाएँ मुहैया करवाई जा रही हैं। किसान अपनी आय में वृद्धि कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। श्री जयंत सिन्हा जी ने हज़ारीबाग बरही एक्सप्रेसवे का भी निरीक्षण कर जनसंवाद किया गया। यातायात को निरंतर सुगम व सुरक्षित बनाया जा रहा हैं। सड़क व राजमार्ग सम्बन्धी कई परियोजनाएं क्रियान्वित हैं। हज़ारीबाग लोकसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा हैं।
भाजपा द्वारा शुरू किया गया, जनसम्पर्क अभियान जून भर चलाया जायेगा। इसमें अलग-अलग क्रम में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। हज़ारीबाग लोकसभा की सभी विधानसभाओं में जयंत सिन्हा विशिष्ट व्यक्तियों व परिवारों से संपर्क कर उन तक मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुचायेंगे। विकास तीर्थ कार्यक्रम के जरिये घर-घर तक विकास कार्यों की सूचना दी जाएगी। इसके साथ ही लाभार्थी सम्मेलनों, विशाल जनसभाओं, संयुक्त मोर्चा सम्मेलनों, व्यापारी सम्मेलनों, प्रबुद्ध सम्मेलनों, प्रेस वार्ताओं व घर-घर संपर्क अभियानों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जायेगा।
जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 9 साल सबके साथ, सबके विकास व सबके विश्वास के रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परचम आज पूरी दुनिया में लहरा रहा है। सरकार की नीतियों व सुशासन के कारण ही भारत दोगुनी रफ़्तार से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। हज़ारीबाग लोकसभा मोदी सरकार की योजनाओं से निरंतर लाभान्वित हो रही है। यह मेरा सौभाग्य है कि हज़ारीबाग लोकसभा की जनता ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है। उनकी सेवा में मैं दिन-रात कार्यरत हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता 2024 में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएगी। देश तथा झारखण्ड प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
