Spread the love

जबतक लोगों का हक ओर अधिकार नही मिल जाता हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी …

 

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

झारखंड प्रदेश के चर्चित गोला आईपीएल आंदोलन में जेल गए सभी आंदोलनकारियो के लिए नागरिक चेतना मंच द्वारा टोनागातू बाजार टांड़ में आईपीएल आंदोलनकारी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागरिक चेतना मंच के अध्यक्ष सुनील राज चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से आईपीएल आंदोलन के नेतृत्वकर्ता राजीव जायसवाल सहित कुंवर महतो, दिलदार अंसारी, आदिल इनामी, कुंवर महतो, बालेश्वर महतो, सुभाष महतो, लालू महतो सहित जेल से कुछ दिन पुर्व बाहर निकले आंदोलनकारियों को नागरिक चेतना मंच के द्वारा सम्मानित किया गया।

मालुम हो की 2016 में टोनागातू स्थित आईपीएल पॉवर प्लांट में रैयत विस्थापितों की विभिन्न मांगो को लेकर वृहद आन्दोलन किया गया था। वहीं इस आंदोलन के दौरान दो आंदोलनकारियो की मृत्यु हो गई थी। प्लांट प्रबंधन के द्वारा सैकड़ों आंदोलनकारियों के ऊपर मुकदमे दर्ज करवाए गए थे।

विगत दिसंबर माह में कोर्ट के द्वारा कुल 13 आंदोलनकारियों को सजा सुनाकर जेल भेज दिया गया था। लगभग चार माह हजारीबाग केंद्रीय कारा में रहने के बाद कुछ दिन पुर्व ही सभी आंदोलनकारी जेल से रिहा हुए। कार्यक्रम में आंदोलन के नेतृत्वकर्ता राजीव जायसवाल ने आंदोलनकारियों को फूल माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उनका हौसला अफजाई करते हुए कहा की जेल में रहने के बावजूद भी हमारे हौसले डगमगाए नही हैं। जिन मांगो को लेकर इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी उसे हम भूले नहीं हैं।

जोश ओर उमंग के साथ बहुत जल्द इसका फिर से आगाज होगा। जबतक लोगों का हक ओर अधिकार नही मिल जाता हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

Advertisements

You missed