Advertisements
Spread the love

पंकज ने किया निर्देलीय में भरा नामांकन हजारों समर्थकों ने दिया साथ…

रामगढ़ : इन्द्रजीत कुमार

किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक निर्देलीय प्रत्याशी के रूप में कुशवाहा पंकज महतो अपने हजारों समर्थकों के साथ रामगढ़ विधानसभा का प्रत्याशी का पर्चा भरा जिसमें रामगढ़ शनिचरा हाट बाजार से विशाल रैली गोला रोड सुभाष चौक होते हुए रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। जिसको जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इसके साथ ही ढोल नगाड़ों के साथ कुशवाहा पंकज महतो जिंदाबाद, रामगढ़ का विधायक कैसा हो, कुशवाहा पंकज महतो जैसा हो आदि के नारे लगाए गए।

Advertisements

कुशवाहा पंकज महतो ने बताया कि रामगढ़ में परिवर्तन की लहर हैं। जनता इस बार जात-पात से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट करेंगे। 20 वर्षो से रामगढ़ विधानसभा में एक ही परिवार का राज रहा हैं। आजसू पार्टी औंर कांग्रेस दोनो पार्टी में परिवारवाद हैं। रामगढ़ की जनता 24 वर्षों से अपने आप को शोषित पीड़ित औंर अपेक्षित महसूस कर रही हैं। पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जैसी मौलिक सुविधा भी जनता को नहीं मिल रहा हैं।

मौके पर जीवन कुमार,राजेश साव,रोशन तिवारी, विजय दुबे, आकाश तिवारी ,राजा कुमार,सत्या कुमार,आरिफ राजा, आयुष ,अंकित महतो, कालेश्वर कुशवाहा ,विनोद कुशवाहा, कल्याण पांडेय, अमित गुप्ता ,दीपू गुप्ता, प्रदीप कुशवाहा ,प्रदीप दांगी, दीपक कुशवाहा, रोहित कुमार,रितेश कुमार, जिलानी खान आदि हजारों समर्थकों मौजूद थे।

You missed