Advertisements
Spread the love

राजेन्द्र ने अंचल पदाधिकारी मदन हुई शिष्टाचार मुलाकात…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

आजसू पार्टी के दुलमी मिडिया प्रभारी सह युवा नेता राजेन्द्र कुमार रमन के नेतृत्व में दुलमी के नए अंचल पदाधिकारी मदन महली से अंचल कार्यालय में शिष्टाचार भेंट मुलाकात किया गया। सीआई रामरतन पांडेय से भी शिष्टाचार मुलाकात किया गया। इसी अवसर पर आजसू पार्टी के मिडिया प्रभारी राजेन्द्र उर्फ रमन पटेल ने सिकनी पंचायत सहित दुलमी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।

समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया गया। जनता ब्लॉक का चक्कर लगाते लगाते परेशान हो जाते हैं। जनता की सारी समस्याओं का समाधान तुरंत हो सके। उन्हें ब्लॉक का चक्कर ना लगाना पड़े। जनता-जनार्दन का जो भी काम हो उसका समाधान तुरंत होनी चाहिए। दुलमी अंचल पदाधिकारी मदन महली ने सारी समस्याओं को गौर से सुने। सभी समस्याओं का समाधान हेतु आश्वासन दिया गया। उक्त मौक़े पर किलश महतो, प्रशांत महतो, रोहिन महतो तथा शंकर महतो उपस्थित थे।

You missed