Spread the love

यज्ञअनुष्ठान होने से पूरे क्षेत्र का वातावरण पवित्र हो जाता हैं विधायक सुनीता चौधरी…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

जिले के गोला प्रखण्ड के पुरबडीह गाँव में श्री श्री 108 हरि प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ सह कलश यात्रा में मुख्य अतिथि शामिल हुई। रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि गोला प्रमुख गीता देवी एवं पूजा समिति के लोगो द्वारा अतिथियों को चुनरी ओढा के स्वागत किया गया। अतिथियों ने नारियल फोड़ के कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। सुख शांति का कामनाएं की गई।

वहीं रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान होने से क्षेत्र में सुख-समृद्धि औंर खुशहाली आती हैं। गीता देवी ने कहा कि यज्ञ होने से वातावरण में फैले नाकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता हैं। लोगों में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं। उक्त मौके पर समाजसेवीआरती देवी रणधीर कुमार बसरिया नित्यानंद महतो निलकमल महथा संजय महतो राधा बिनोद प्रजाति दीपनारायण महतो एवं सचिन महतो मौजूद थे।

Advertisements

You missed