Advertisements
Spread the love

डांडी में दो मूर्तियां सौंपी गई यज्ञ समिति सदस्यों को…

रामगढ़ ब्यूरो ( इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

डाड़ी प्रखंड के होन्हेमोढा पंचायत के मोढ़ा गांव में परम श्री राम भक्त हनुमान की मूर्ति एवं बलसगरा पंचायत के गुरू गोविंद नगर में देवी मां औंर प्रभु विष्णु की मूर्ति यज्ञ समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों को हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से दोनों गांवों में मुर्ति दी गई। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से हजारीबाग के समाज सेवी विनय प्रसाद एवं हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के प्रतिनिधि अर्जुन सिंह के द्वारा बलसगरा एवं होन्हेमोढा के यज्ञ समिति के सदस्यों श्री राम भक्त हनुमान, प्रभु विष्णु तथा देवी मां की मूर्तियां दी गई।

अध्यक्ष वकील महतो एवं भाजपा मंडल महामंत्री गुलचंद महतो के पहल पर डाड़ी प्रखंड के बलसगरा एवं होन्हेमोढा में हनुमान, विष्णु तथा देवी की मूर्तियां दी गई। मौके पर जिला मंत्री सेवालाल महतो, विनय प्रसाद, अर्जुन सिंह, हिमांशु सिंह, आशीष सिंह,वेद प्रकाश, सत्यजीत वर्मा,सन्नी सिंह, प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्षा रीमा कुमारी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

You missed