Spread the love

48 घंटों के अंदर दोषियों की नहीं हुई गिरफ्तारी तो आजसू करेगी आंदोलन आजसू पार्टी…

किसके संरक्षण मे खुले आम होटलो मे परोसा जा रहा हैं शराब :  दिलीप…

 

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजित किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान आजसू पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि अनुसूचित जनजाति महासभा के गोला प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार मुंडा के ऊपर जानलेवा हमला आजसू पार्टी कड़ी निंदा करती हैं। मां कल्याणी होटल जहां मारपीट की घटना होती हैं। वहां पर खुलेआम उस होटल में शराब की बिक्री करना एवं असामाजिक लोगों का जमावड़ा होना। कहीं ना कहीं इस बात को दर्शाती हैं कि सरकारी महकमें के संरक्षण में इसी होटल में खुलेआम शराब का परोसना आम बात हो गई।

शनिवार देर रात्रि कालीन आजसू पार्टी के युवा नेता दीपक कुमार मुंडा रांची से लौटने के क्रम में अपने परिवार के साथ चाय पीने के लिए मां कल्याणी होटल में रुकते हैं। अचानक शराब के नशे में धुत 5-6 लोग अंधाधुन आजसू पार्टी के युवा नेता पर जानलेवा हमला करते हैं। जो काफी घोर निंदनीय हैं। आए दिन वह तो होटल में मारपीट होना आम बातें हो चुकी हैं। वहीं रामगढ़ जिला प्रशासन से आजसू पार्टी मांग करती हैं कि पुरे रामगढ़ जिले के होटलों में जो खुलेआम शराब बिक रहा हैं। उस पर नकेल कसने का कार्य करें। भाकपा के नेता सुभाष मुंडा को रांची में अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया।आजसू पार्टी इसकी घोर निंदा करती हैं।

महागठबंधन सरकार में राज्य के आदिवासी भाई बहनों पर अत्याचार औंर शोषण बढा हैं। आगामी समय में झारखंड की जनता-जनार्दन हेमंत सोरेन को करारा जवाब देगी। इसी बात को दर्शाता हैं। झारखंड में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही हैं। जहां एक तरफ पुलिस प्रशासन सेवा ही धर्म का नारा देते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुजू ओपी थाना क्षेत्र के वर्तमान थाना प्रभारी के द्वारा अपने आप को सरकार का गुंडा के रूप में स्थापित करने को लेकर खुलेआम आम लोगों के साथ बदतमीजी करना, धमकी देना इनके लिए आम सी हो गई। पूर्व में भी इनके द्वारा बरकाकाना ओपी में आदिवासी छात्र संघ के नेता छोटेलाल करमाली के के साथ मारपीट व बदतमीजी करना प्रकाश में आया था। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ से आजसू पार्टी मांग करती हैं।

ऐसे गाली बाज दरोगा को अविलंब निलंबित किया जाए। उक्त मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केंद्रीय सचिव निरंजन मुंडा नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष योगेश बेदिया ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश करमाली,जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बेदिया, आजसू पार्टी जिला उपाध्यक्ष पवन करमाली, आजसू पार्टी जिला सह सचिव बबलू करमाली एवं नगर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा उपस्थित थे।

Advertisements

You missed