Advertisements
Spread the love

रांची : विंध्याचल में गंगा नदी में नाव डूबने से धुर्वा, राँची के एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग लापता हैं। धुर्वा में मातम का माहौल छाया हुआ है।

Advertisements

आज गुरुवार को राँची के सांसद संजय सेठ ने घटना से प्रभावित राजेश तिवारी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें हिम्मत बंधाया। इस मौके पर सांसद सेठ ने विंध्याचल के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों व स्थानीय कार्यकर्ताओं से बात कर परिवार को हरसंभव मदद करने को कहा। साथ ही सेठ ने कहा कि विंध्याचल में परिवार को किसी तरह की समस्या नहीं हो, उन्हें हर सम्भव मदद मिले। इस बात पर उनका ध्यान है। इसके अलावे परिवार पर दु:खों का जो पहाड़ टूटा है। उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस परिवार को संभलने की शक्ति प्रदान करें। इस दु:ख से उभरने का साहस प्रदान करें। सेठ ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने की भी बात कही।