Advertisements
Spread the love

झारखंड मुक्ति मोर्चा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं ,कार्यकर्ताओं के निष्कासन से बिफरी सीता सोरेन
बोली- यही हाल रहा तो पार्टी कई गुटों में एवं कई रूपों में दिखेगी….

जहां सरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा का विपक्ष के निशानों पर रह रही है lवहीं अपनों से भी घिरती नजर आ रही है | चतरा के नौ झामुमो कार्यकर्ताओं के पार्टी से निष्कासन के अगले ही दिन झामुमो महासचिव सह विधायक सीता सोरेन बिफर उठी हैं।

Advertisements

पार्टी के गतिविधियों और क्रियाकलाप पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीता सोरेन ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से कहा है

कि झारखंड की धरती चीख-चीख कर कह रही है कि हमें दलालों व बेईमानों के चंगुल से बचाया जाए। पार्टी वर्तमान में दलालों व बेईमानों के हाथों में चली गई, ऐसा प्रतीत हो रहा है। स्थिति यही रही तो पार्टी कई गुटों में एवं कई रूपों में बंटी नजर आएगी।

ए के मिश्रा

You missed