Spread the love

प्रखंड के गेतलसूद,हेसल और हरातु पंचायत में आजसू पार्टी ग्राम

प्रभारी का विस्तार किया,पंचायत अध्यक्ष दीपक करमाली…

अनगड़ा (अर्जुन कुमार )  शनिवार को प्रखंड के गेतलसूद, हेसल और हरातु पंचायत में आजसू पार्टी ग्राम प्रभारी का विस्तार किया गया। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष दीपक करमाली ने किया । गेतलसूद पंचायत में आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जगरन्नाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने आजसू पार्टी के नीति सिद्धांत महिला सशक्तिकरण ग्राम विकास में ग्राम प्रभारियों का महत्वपूर्ण भूमिका के बारे अवगत कराते हुए सभी को आजसू पार्टी का संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया ।

आजसू पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल महतो, वासुदेव तिवारी, सोनी देवी, अनु देवी, अनीता देवी, मालो देवी, शीला देवी को गेतलसूद पंचायत के विभिन्न गांव का महिला कमेटी का प्रभारी का जिम्मेवारी सौंपा गया। हेसल पंचायत में मद्रा मुंडा के अगुवाई में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के जिला सह कोषाध्यक्ष अतीस कुमार महतो उपस्थित रहे। मौके पर बुद्धिजीवी मंच के सचिव बालेश्वर महतो, पूर्व प्रखंड सचिव बृजलाल महतो, गणेश करमाली, प्रदीप पहान, मोहन नाथ महतो शिव नारायण महतो बबली देवी फुलमनी तिर्की एवं सैकड़ों महिला पुरुष मौके पर उपस्थित रहे।

हरातु पंचायत में जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी के नेतृत्व में हरातु पंचायत का विभिन्न गांव में ग्राम प्रभारी बनाने का काम किया गया उन्होंने बताया कि जिस तरह से लोग बरसात का आगमन या मौसम देखकर घर से छाता लेकर निकलते हैं उसी तरह आज के परिवेश में लोगों को राजनीति पार्टी का छाता की आवश्यकता पड़ती है कोई भी विकास का काम हो या संगठन का काम हो लोगों को प्रेरित करने के लिए राजनीतिक पार्टियों का बहुत बड़ा योगदान रहता है और आजसू पार्टी झारखंड के माटी की पार्टी है आंदोलनकारियों की पार्टी है झारखंडी जन भावनाओं को अच्छी तरह से समझती है। आप सभी आजसू पार्टी से जुड़े और संगठन को मजबूत करें।

Advertisements

You missed