Spread the love

कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हटिया विधानसभा में मेगा आइटी पार्क, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की मांग को लेकर पत्र सौंपा…

 

राँची (अर्जुन कुमार ) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात किया।
शाहदेव ने बताया कि हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलने गये थे। जिसमें हटिया विधानसभा क्षेत्र में मेगा आइटी पार्क की स्थापना, रातु व नगड़ी प्रखंड में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण और राँची सदर अस्पताल की तर्ज पर नगड़ी में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल निर्माण का मांग पत्र सौंपा।

Advertisements
Advertisements

श्री शाहदेव ने बताया कि मेगा आइटी पार्क के निर्माण से राज्य के 2 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार सृजन के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। नगड़ी व रातु प्रखंड में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisements

You missed