Advertisements
Spread the love

नामकुम प्रखंड के कुटियातु गांव में  नवनिर्मित महावीर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई…

नामकुम: अर्जुन कुमार  : नामकुम प्रखंड के कुटियातु गांव में बने नवनिर्मित महावीर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा मंदिर परिसर से डोरंडा मार्ग स्थित स्वर्णरेखा नदी गईं। लाल एवं गेरुवा वस्त्र धारण किए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष कलशों में नदी का पवित्र जल भरकर पदयात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे। इस दौरान जय श्री राम के जयघोष से पूरा नामकुम क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। बनारस एवं स्थानीय विद्वानों ने महायज्ञ की विधिवत शुरुआत की।

Advertisements

कलश यात्रा में रांची विधायक सी पी सिंह पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह,कुटियातु मुखिया निशा उरांव,पंसस रोजलीन सुशीला तिर्की, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, सांसद प्रतिनिधि अशोक नायक, सांसद प्रतिनिधि शंकर सिंह मुंडा, समीर राय, पूर्व मुखिया शारदा टोप्पो,बनो और बनाओं मंच के अध्यक्ष अखिलेश यादव,पडहा अध्यक्ष प्रदीप तिर्की, भाजपा नेता मुन्ना बड़ाइक, रामाधार सिंह,मनोज महतो,कंदरु महतो, कृष्णा कुमार, रामावतार साहू, यदु बड़ाइक, नरेंद्र महतो,अमर बड़ाइक, सुंदर बड़ाइक दिलीप साहू, रमेश महतो राजेन्द्र महतो, तुलसी महतो, सुदीप खलखो, तेजू महतो, बंधना उरांव, रघुनाथ महतो,राजू उरांव,बीसू महतो, तुलसी महतो, किशोर महतो, अशोक महतो, हरिलाल महतो आदि शामिल थे।