Spread the love

आंतरिक शिकायत समिति की सदस्य बनी कुमुद…

रांची:अर्जुन कुमार

Advertisements
Advertisements

रांची। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची में आंतिरक शिकायत समिति का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम निषेध तथा निवारण)अधिनियम 2013 के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए महिलाओं के लिए काम करेगी। प्रमंडलिय आयुक्त के निर्देश पर दिव्यम फाउंडेशन की प्रमुख सह भाजपा नेत्री कुमुद झा को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड रांची के आंतरिक शिकायत समिति का सदस्य बनाया गया है।

महिला एवं बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड की ओर से कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न(रोकथाम निषेध तथा निवारण)अधिनियम 2013 के आलोक में जहां भी 10 महिलाओं से ज्यादा काम करने वाली महिला हो, वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाता है। इस कमेटी में जगह मिलने के बाद कुमुद झा ने बताया कि महिलाओं को लेकर जिस तरह काम करती आई हूं, आगे भी करूंगी। अब प्रशासन का साथ होगा तो काम और आसान होगा एवं महिलाओं की आवाज कोई नहीं दबा पायेगा।

Advertisements

You missed