Advertisements
Spread the love

उप्र0 के मिर्जापुर एमएलसी विनित सिंह का नामकुम में मनोज

कुमार सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया…

 

रांची ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के एमएलसी विनित सिंह का नामकुम में भाजपा नेता सह समाजसेवी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया । स्वागत कार्यक्रम के मौके पर किसान मोर्चा दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल सह प्रभारी बिकु सिंह उर्फ राजा सहाब,मुकेश सिंह उर्फ निलू , हर्षवर्धन सिंह, अनिकेत सिंह,आशीष सिंह,समीर सिंह, अरबिन्द सिंह सुबोध सिंह उपस्थित थे । मुलाकात के बाद   चाय पर झारखण्ड के राजनिति पर भी चर्चा किया गया । वही उन्होनें कहा की केन्द्र और राज्य में भी भाजपा की सरकार बनेगी । श्री सिंह ने कहा वर्ततान सरकार आपने किये कर्माे को भाजपा पर न थोपे । ईडी एक स्वतंत्र एजेंसी है । वह सबूतों के आधार पर कार्य कर रही है । झारखण्ड के भोले-भाले जनता को बलगलाने का काम न करें ।

Advertisements

 वही भाजपा नेता सह समाजसेवी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में उप्र0 एमएलसी विनीत सिंह केा गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया इस दौरान वनांचल 24 टीवी लाईव से एक मुलाकात किया और बताया की प्रदेश में दो दिवसीय दौरे पर आना हुआ है । परिवारिक वैवाहिक अनुष्ठान में भाग लेना और झारखण्ड हो रही आरक्षण को लेकर राजनिति की समीक्षात्मक दौरा है । झारखण्ड के दौरे के बाद गुजरात चुनाव में योगी जी के साथ चुनावी दौरे पर है । बातचीत के दौरान कहा की झारखण्ड में जल्द ही बडा बदलाव देखने को मिल सकेगा । वही मुकेश सिंह ने कहा की विनित सिंह राजनिति में अच्छी पकड़ के साथ समाज सेवी भी है जो लोगों की सेवा में लगे रहते है जिस कारण भाजपा के विनीत सिंह का निर्विरोध अपना एमएलसी चुना ।