Advertisements
Spread the love

कवाली में फुटबाॅल टूर्नामेंट का समापन, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने विजेता टीम को ढ़ाई लाख देकर

किया सम्मानित…..

Ranchi  :  नाइन बुलेट क्लब के तत्वाधान में सोहराई जतरा के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का समापन समारोह बुधवार को हुआ। इस अवसर पर कवाली मैदान में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू प्रमुख सुदेश महतो उपस्थित थे। फाइनल मैच ब्रदर्स एफसी गुमला बनाम तीनघरवा रांची के बीच खेला गया।

Advertisements

जिसमें गुमला की टीम एक गोल से विजयी रही। मुख्य अतिथि सुदेश महतो एवं विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य रामअवतार केरकेटा, बिपिन टोप्पो, पूर्व विधायक स्वर्गीय सावना लकड़ा की पत्नी सीता लकडा, पूर्व जिप सदस्य फुलकुमारी देवी, उपप्रमुख वीणा देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बिरीस मिंज, सिदौल मुखिया लक्ष्मी कुमारी, बड़ाम मुखिया कृष्णा लोहरा, पूर्व मुखिया अंजू कुजूर, अनिता तिर्की, निशा उरांव, समाजसेवी प्रकाश लकड़ा, राजीव सिंह, राजू नायक, प्रदीप तिर्की, पंसस राजलीन तिर्की ने विजेता गुमला की टीम को 2 लाख 50 हजार, उपविजेता तीनघरवा की टीम को 1 लाख 75 हजार, तीसरे एवं चैथे स्थान पर रही टीम को क्रमश 50-50 हजार एवं मैन ऑफ द सीरीज विजेता टीम के हर्षित बाड़ा को होंडा डीओ स्कूटी देकर सम्मानित किया।

शुरुआत अतिथियों ने पूर्व विधायक स्व सावना लकड़ा एवं शहीद राय मुंदी की फोटो पर माल्यार्पण करने के बाद गुब्बारा उड़ाकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से समाज में आपसी सहयोग और सदभावना का वितास होता है। गांव के युवाओं की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। खेल हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और शारीरिक और मानसिक विकास होता है। हजारों की भीड़ बताती है कि झारखंड के लोगों में फुटबाॅल के प्रति कितना लगाव है। ग्रामीण परिवेश में फुटबाॅल कितना लोकप्रिय है। इसे आगे ले जाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।

मौके पर समिति के अध्यक्ष अनूप लकड़ा, संरक्षक धर्मेंदं बक्सी, गंगा लकड़ा, सीताराम तिवारी, गंदूरा पाहन, रीता रजनी कुजूर, काशी गोप आदि समिति के सदस्य उपस्थित थे।

You missed